मिस्टर ट्रंप को ईरान को समझना चाहिए: युद्ध के बीच UNGA में ईरानी राष्ट्रपति
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण का समापन करते हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा, "मिस्टर ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप) और जो लोग हमें डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं, उन्हें ईरान को समझना चाहिए।" ईरान ज़बरदस्ती की भाषा स्वीकार नहीं करेगा कहते हुए पेज़ेश्कियान ने आगे कहा, "हम बातचीत, कूटनीति और मोल-भाव के लिए तैयार हैं।"