नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम ने एडिटेड वीडियो सर्कुलेट किए थे: साइबर सेल के अधिकारी

नागपुर (महाराष्ट्र) में साइबर सेल के डीसीपी लोहित मतानी ने कहा है कि नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान ने हिंसा भड़काने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि फहीम ने 15-मार्च को औरंगज़ेब के खिलाफ हुए प्रदर्शन के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया था। बकौल डीसीपी, फहीम के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हुई हैं।

Load More