मिस्बाह ने 2007 T20 विश्व कप फाइनल को किया याद, बताया क्यों भारत से हारा था पाक
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने 2007 में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल मैच को याद किया है। उन्होंने फाइनल हारने को लेकर कहा, "ओवर कॉन्फिडेंस से काम खराब हो गया था।" उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह की पिच थी, हमें अपनी जीत का भरोसा था। लगातार विकेट गिरने से हम पर दबाव बन गया था।"