मैसूरु की राजमाता प्रमोदा देवी ने तिरुमला मंदिर को दान किए 100 किलो चांदी के अखंड दीपक
मैसूरु की राजमाता प्रमोदा देवी वाडियार ने तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को चांदी के दो अखंड दीपक दान किए हैं जिनका वजन करीब 100 किलो (प्रत्येक 50 किलो) है। ये दीपक 19 मई को मंदिर परिसर के रंगनायकुल मंडपम में एक समारोह के दौरान भेंट किए गए। शुद्ध चांदी से बने ये दीपक गर्भगृह में लगातार जलते रहेंगे।