मिस्र की 7 महीने की गर्भवती फेंसर नाडा हाफिज़ ने पेरिस ओलंपिक्स में जीता अपना मैच
मिस्र की 26 वर्षीय फेंसर नाडा हाफिज़ ने विमेन्स सेबर इंडिविजुअल इवेंट में अपनी अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी एलिज़ाबेथ टार्टाकोवस्की को हरा दिया है। मैच जीतने के बाद नाडा ने बताया कि वह 7 महीने की गर्भवती हैं। उन्होंने कहा, "पोडियम पर दो नहीं बल्कि तीन खिलाड़ी थे।" हालांकि, इवेंट के टॉप-16 राउंड में वह बाहर हो गईं।