मिस्र के शख्स ने दांत से खींच डाली 279 टन वजनी ट्रेन, गिनीज़ बुक ने शेयर किया वीडियो
मिस्र के अशरफ मोहम्मद सुलेमान नामक एक शख्स ने अपने दांतों से 279 टन वजनी ट्रेन खींचकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। अशरफ ने रस्सी को अपने दांतों से पकड़ा और ट्रेन को कुछ मीटर तक खींचकर यह रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज़ बुक ने अशरफ के ट्रेन खींचने का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है।