मिस्र में पुरातत्वविदों ने एक 3,200 साल पुराने प्राचीन मिस्र के एक अज्ञात फैरो का शाही मकबरा खोद निकाला है। यह मकबरा एन्यूबिस पहाड़ी के नेक्रोपोलिस में ज़मीन से करीब 7 मीटर नीचे मिला है। पुरातत्वविद जोसफ वेग्नर ने बताया, "इनका (फैरो) नाम शिलालेखों में था लेकिन...प्राचीन मकबरों को लूटने वाले लुटेरों के उत्पात से यह बच नहीं पाया।"