मुस्लिम आबादी बढ़ गई है, तुम्हारा राज खत्म होगा: बीजेपी का नाम लिए बिना यूपी के सपा विधायक
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से सपा विधायक महबूब अली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बीजेपी का नाम लिए बिना बिजनौर में एक जनसभा में कह रहे हैं, "मुसलमानों की आबादी बढ़ गई है, अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "2027 में तुम जाओगे ज़रूर, हम आएंगे ज़रूर।" गौरतलब है, 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।