मुस्लिम गर्लफ्रेंड की मौत के बाद UP में शख्स ने किया उसका अंतिम संस्कार, जलती चिता से उतारा गया शव
आगरा (यूपी) में एक युवक पर अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड की हत्या कर जल्दबाज़ी में उसका अंतिम संस्कार करने का आरोप है। युवती के परिजनों के अनुसार, दोनों 5-साल से लिव-इन में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस श्मशान पहुंची और अधजली चिता से शव उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।