मुस्लिम परिवार का आंतरिक मामला है: 'मक्का पैक्ट' में शामिल होने को लेकर बांग्लादेश
बांग्लादेश ने कहा है कि उसे सऊदी-पाकिस्तान-तुर्किये के रक्षा समझौते में शामिल होने में कोई खतरा नहीं दिखता। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा कि यदि आमंत्रित किया गया तो बांग्लादेश समझौते में शामिल होने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि यह 'हमारे मुस्लिम परिवार' का आंतरिक मामला है, जिससे दूसरों को चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है।