मुस्लिम बाहुल्य देश इंडोनेशिया में धूमधाम से होती है रामलीला
मुस्लिम बाहुल्य देश इंडोनेशिया में भारत की तरह धूमधाम से रामलीला होती है। इंडोनेशिया में मुस्लिम कलाकार रामायण के पात्रों का किरदार निभाते हैं और यह बैले फॉर्म में होती है जिसमें कोई डायलॉग नहीं होते बल्कि इसका नृत्य नाटिका के तौर पर मंचन होता है। बाली में 10वीं-शताब्दी में बने एक मंदिर में रामलीला का आयोजन किया जाता है।