मुस्लिम महिला के मनाली में बर्फ से खेलने के वीडियो पर क्यों मचा हुआ है बवाल?
55-वर्षीय मुस्लिम विधवा महिला के मनाली में दिसंबर-2024 में बर्फ से खेलने के वीडियो पर केरल में हंगामा मच गया है। मुस्लिम धर्मगुरु ने इसपर कहा कि विधवा महिला को ऐसे घूमने और बर्फ से खेलने के बजाय घर में कुरान पढ़ना चाहिए। महिला की बेटी ने कहा कि इससे रिश्तेदारों-पड़ोसियों ने मां की आलोचना शुरू कर दी।