मुस्लिम लॉ बोर्ड ने वंदे मातरम पर सरकार के आदेश को बताया 'असंवैधानिक'

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के सभी छह पद गाने के केंद्र सरकार के आदेश को 'असंवैधानिक' बताया है। बोर्ड ने कहा, "इसमें दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की उपासना के संदर्भ हैं जो...मुस्लिम आस्थाओं के विपरीत हैं।" बोर्ड ने कहा कि आदेश वापस नहीं लिया गया तो वह अदालत जाएगा।

Load More