मुस्लिम शख्स ने थिएटर में नंगे पैर बैठकर देखी 'हनुमान अंश', वायरल हुआ वीडियो
एक थिएटर में नंगे पैर बैठकर फिल्म 'हनुमान अंश' देखते मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस भाव को सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रद्धा और सम्मान की मिसाल बताया। यह फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹50 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।