मुस्लिम से शादी करने वाली देवोलीना ने किया करवाचौथ का बचाव, कहा- फेमिनिज़्म को क्यों लाना?
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने करवाचौथ का बचाव करते हुए कहा है, "दूसरों के जश्न में फेमिनिज़्म और पितृसत्ता को क्यों लाना?" उन्होंने कहा कि परंपराएं व्यक्तिगत पसंद हैं और किसी पर दबाव न हो तो हर किसी को अपनी खुशी से त्योहार मनाने देना चाहिए। मुस्लिम से शादी करने वाली देवोलीना ने कहा कि कई पति भी व्रत रखते हैं।