मुस्लमानों की चिंताओं को JPC के सामने उठाएंगे: वक्फ बिल 2024 को लेकर जेडीयू
बिहार में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में पार्टी की तरफ से मुसलमानों की चिंताओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, "समिति में पार्टी की तरफ से सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत सदस्य हैं और वह समिति की अगली बैठक में अपनी बात रखेंगे।"