मिस वर्ल्ड 2025 में टॉप 8 में भारत की नंदिनी गुप्ता नहीं बना सकीं जगह
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-8 में जगह बनाने में नाकाम रही हैं। नंदिनी टॉप-18 में आ गई थीं। प्रतियोगिता के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर टॉप-8 फाइनलिस्ट की घोषणा की गई है। टॉप-8 में ब्राज़ील, मार्टिनिक, इथियोपिया, नामीबिया, पोलैंड, यूक्रेन, फिलीपींस और थाईलैंड की प्रतिभागियों ने जगह बनाई। मार्टिनिक, इथियोपिया, पोलैंड और थाईलैंड टॉप-4 में हैं।