मिस स्विट्ज़रलैंड फाइनलिस्ट की हत्या करने के बाद पति ने उसका गर्भाशय निकाल दिया था: दस्तावेज़
अदालती दस्तावेज़ों से पता चला है कि मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच के पति ने उसकी हत्या करने के बाद उसका गर्भाशय निकाल दिया था। ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टीना के पति ने उसका सिर काट दिया था और चाकू व अन्य औजारों से शरीर के टुकड़े कर दिए थे। आरोपी पति ने इस दौरान यूट्यूब वीडियो भी चलाया था।