मौसम अनुकूल नहीं था: पेरिस ओलंपिक्स में मेडल राउंड से चूकने पर निशानेबाज़ अंजुम
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन स्पर्धा के पदक राउंड में पहुंचने में असफल रहीं भारतीय निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल ने कहा है कि मौसम अनुकूल नहीं था। उन्होंने कहा कि 'मुख्य रूप से हवा के कारण' असर पड़ा। वहीं, मौदगिल ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।