मौसम की पहली भारी बर्फबारी के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर फिर से शुरू हुई उड़ानें
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को हवाई यातायात बहाल कर दिया गया। गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को कश्मीर घाटी के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने कहा कि हवाई पट्टी को साफ कर दिया गया है और सुरक्षा से जुड़ी सभी जांच की गई हैं।