मौसम विभाग ने कल के लिए जारी की 13 राज्यों में भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी और अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें गुजरात के कुछ हिस्से, राजस्थान, असम, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में तेज़ हवाओं के साथ बिजली कड़केगी।