मौसम विभाग ने जारी की अगले 2 दिनों में 19 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया है कि 11-12 अगस्त को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी व अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी एमपी, विदर्भ (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा और गुजरात में भी भारी बारिश होगी।

Load More