मौसम विभाग ने जारी की कई राज्यों में बारिश और हवाएं चलने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल, उत्तराखंड और असम, मेघालय, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोतर राज्यों, तेलंगाना व यूपी के कई हिस्सों में 3-जुलाई को बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज़ हवाएं चलने की आशंका है।