मूसलाधार बारिश के बाद गुजरात में गुब्बारे की तरह फूला हाईवे का एक हिस्सा, वीडियो आया सामने
गुजरात में मूसलाधार बारिश के बाद राजकोट-अहमदाबाद हाईवे के एक क्षतिग्रस्त हिस्से का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में हाईवे का एक हिस्सा गुब्बारे की तरह फूला हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि गुजरात के कई ज़िलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और कई ज़िलों में एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।