मुसलमान समझकर गोली मारी, मुसलमान क्या इंसान नहीं?: हरियाणा में मरने वाले छात्र की मां
फरीदाबाद (हरियाणा) के आर्यन मिश्रा हत्याकांड को लेकर आर्यन की मां ने कहा है, "मेरे बेटे को मुसलमान समझकर गोली मार दी गई। मुसलमान क्या इंसान नहीं हैं? मुसलमान हमारे भाई नहीं हैं क्या?" उन्होंने कहा, "हमें न्याय चाहिए।" गोरक्षकों ने गो-तस्कर समझकर आर्यन को गोली मार दी थी और पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।