मेहंदी फंक्शन में पहुंची दू्ल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के चेहरे पर फेंका तेज़ाब
दिल्ली में एक 21-वर्षीय युवती पर उसकी मेहंदी के फंक्शन के दौरान उसके होने वाले दूल्हे की कथित प्रेमिका ने तेज़ाब फेंक दिया। इसकी वजह से दुल्हन (पीड़िता) की आंखों, चेहरे, गर्दन और हाथों पर जलने से घाव हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं और पिछले 5 वर्षों से आरोपी युवती का दूल्हे संग अफेयर था।