मिहिर शाह को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए: मुंबई BMW हादसे में मारी गई महिला के पिता
मुंबई बीएमडब्ल्यू हादसे में मारी गई महिला के पिता ने कहा है कि आरोपी मिहिर शाह पकड़ा गया है और उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। वहीं, मृतका की मां ने कहा, "मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। मुझे कुछ और नहीं चाहिए।'' गौरतलब है कि हादसे का मुख्य आरोपी मिहिर शाह शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है।