पंजाब में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला, प्रैक्टिस के दौरान गेंद स्विमिंग पूल में गिरने पर हुआ विवाद

मोहाली (पंजाब) के ओम साई क्रिकेट अकैडमी में प्रैक्टिस के दौरान बिहार के 22 वर्षीय क्रिकेटर की गेंद पास के स्विमिंग पूल में गिर गई। गेंद वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में पूल मालिक ने क्रिकेटर पर तलवार से सिर और हाथ पर वार किया। पुलिस ने BNS की धारा 118(1) और 351(2) के तहत FIR दर्ज की है।

Load More