मोहाली में मुझे रिप्लेस करने के बाद आपने मुड़कर नहीं देखा: शिखर के संन्यास पर सहवाग
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शिखर धवन के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वीडियो को रीपोस्ट कर 'X' पर लिखा है, "बधाई हो शिख्खी।" उन्होंने कहा, "मोहाली में मुझे रिप्लेस करने के बाद से आपने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बीते वर्षों में शानदार क्रिकेट खेला है। आप हमेशा मस्ती करते रहें...जीवन का भरपूर लुत्फ उठाएं।"