मेहुल चोकसी किस जेल में रहेगा और उसे क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
भारत ने पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बेल्ज़ियम सरकार को पत्र लिखकर बताया है कि मेहुल को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। मेहुल को जेल में आम सुविधाओं के अलावा जेल में योग, ध्यान, पुस्तकालय और लिखने-पढ़ने के लिए सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। मेहुल को अप्रैल-2025 में बेल्ज़ियम में गिरफ्तार किया गया था।