मोहना सिंह फाइटर जेट तेजस उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं
भारतीय वायुसेना की स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह एलसीए तेजस उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। मोहना सिंह 2016 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुई थीं और वह पहली महिला फाइटर पायलटों के पहले बैच का हिस्सा थीं जिसमें तीन महिलाएं शामिल थीं। मोहना विशिष्ट 18 'फ्लाइंग बुलेट्स' स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला हैं।