मोहन भागवत के दौरे के बाद 90 अमेरिकी नेताओं ने RSS से चंदा नहीं लेने का किया एलान
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में कार्यक्रम के बाद 90 अमेरिकी नेताओं ने आरएसएस से जुड़े लोगों और संस्थाओं से चंदा नहीं लेने का संकल्प लिया है। इनमें भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना और प्रमिला जयपाल भी शामिल हैं। वहीं, 'हिंदू अमेरिकन पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी' ने इसे कट्टरपंथी वामपंथी संगठनों का काम बताते हुए इसकी आलोचना की।