मोहब्बत में मिला धोखा तो प्रेमी ने हरिद्वार जाकर कर दिया ज़िंदा प्रेमिका का पिंडदान
इटावा (यूपी) के एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर हरिद्वार जाकर ज़िंदा प्रेमिका का पिंडदान कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों का 8 साल से प्रेम-संबंध था और युवक ने प्रेमिका को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया था। वहीं, युवक के बिना बताए हरिद्वार जाने पर परिजन ने उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया था।