मेहमानों का स्वागत करने के लिए बनवाया गया था चंदेरी का बादल महल गेट
मध्य प्रदेश के चंदेरी में स्थित बादल महल गेट का निर्माण मेहमानों के स्वागत के लिए करवाया गया था। बलुआ पत्थर से बना यह मुख्य रूप से एक प्रवेश द्वार है जो ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। माना जाता है कि यह द्वार और इसके आसपास के महल का निर्माण सुल्तान महमूद खिलजी के शासनकाल के दौरान कराया गया।