मोहम्मद यूनुस ने एलन मस्क को बांग्लादेश की यात्रा का दिया निमंत्रण
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पत्र लिखकर अमेरिकी अरबपति एलन मस्क को देश की यात्रा करने का निमंत्रण दिया है। इससे पहले यूनुस ने स्टारलिंक इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए मस्क के साथ बातचीत की थी। बकौल यूनुस, स्टारलिंक की कनेक्टिविटी से बांग्लादेश के ग्रामीण व कमजोर महिलाओं और युवा उद्यमियों को काफी लाभ मिलेगा।