मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से की बात, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का दिया भरोसा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "हम दोनों ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थितियों पर बातचीत की…इस दौरान मैंने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण व प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं व सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा…का भरोसा दिया।"