मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश पर यूएस के टैरिफ की भारत से की तुलना, कही चुभने वाली बात
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा बांग्लादेश के लिए टैरिफ संशोधित कर 20% किए जाने के बाद अपने देश के वार्ताकारों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भारत एक बढ़िया डील करने में नाकाम रहा इसलिए उस पर 25% टैरिफ लगाया गया है।