मोहम्मद रिज़वान को बनाया गया पाकिस्तान की वाइट बॉल क्रिकेट टीम का कप्तान
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को पाकिस्तान की वाइट बॉल क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, सलमान अली आगा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। गौरतलब है, बाबर आज़म ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद कप्तानी छोड़ दी थी और उन्हें मार्च में दोबारा कप्तान बनाया गया था लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने दोबारा कप्तानी छोड़ दी।