मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा के बीच अक्टूबर में बेंगलुरु में हुई थी तीखी नोकझोंक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा के बीच अक्टूबर में बेंगलुरु में तीखी नोकझोंक हुई थी। बकौल रिपोर्ट्स, उस समय शमी एनसीए में थे और वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट के दौरान रोहित से मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी फिटनेस को लेकर रोहित द्वारा की गई टिप्पणियों से खुश नहीं थे।