मोहम्मद शमी के बहन-जीजा पर लगे मनरेगा में धांधली के आरोपों की डीएम ने की जांच की बात
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के मामले में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना और उनके जीजा गजनबी का नाम शामिल है। मामले में ज़िलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा है, "परियोजना निदेशक को जांच सौंपी गई है। जांच में जो दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ वसूली की जाएगी।"