मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, ₹1 करोड़ की मांगी गई फिरौती
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को राजपूत सिंधर नामक एक शख्स ने ईमेल के ज़रिए जान से मारने की धमकी दी है। शख्स ने शमी से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी है। शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने अमरोहा (यूपी) के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।