मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, हसीन और उनकी बेटी अर्शी जहां ने एक पड़ोसी पर हमला किया था। हसीन का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह पड़ोसी से झगड़ती दिख रही हैं।