मोहम्मद सिराज आज हैदराबाद में निकालेंगे 'विक्ट्री रैली'
भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद हैदराबाद में शुक्रवार (5 जुलाई) को विक्ट्री रैली निकालेंगे। सिराज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोस्ट कर बताया कि रैली 5 जुलाई शाम 6:30 बजे सरोजनी आई हॉस्पिटल मेहदीपट्टनम से ईदगाह ग्राउंड तक होगी। वहीं, सिराज ने आगे लिखा, "आप सभी से हैदराबाद में मुलाकात होगी।"