मोहम्मद सिराज ऑफिशियल आईडी है बाकी सब फेक: सिराज के वायरल मीम वीडियो पर शुभमन
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज के वायरल मीम वीडियो पर कहा है, "मोहम्मद सिराज ऑफिशियल आईडी है बाकी सब फेक है।" दरअसल, सिराज का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह फैन्स को आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट का यूज़र नेम बताते दिख रहे हैं। सिराज जब प्रसिद्ध हो गए तो उस वीडियो पर मीम बनने लगे।