मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड ने ज़ुबानी जंग के एक दिन बाद एक-दूसरे को गले लगाया
भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड ने रविवार को ऐडिलेड टेस्ट मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे को गले लगाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान हेड के आउट होने के बाद उनके और सिराज के बीच बहसबाज़ी हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को 3 दिनों में ही हरा दिया।