मुहर्रम जुलूस में हंगामा कर रहे शख्स को उठाकर ले गई यूपी पुलिस, अगले दिन मिला नग्न शव
चित्रकूट (यूपी) में मुहर्रम जुलूस में शराब पीकर हंगामा करने पर रविवार शाम पुलिस अंशु नामक शख्स को उठाकर थाने लाई जिसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर नग्न अवस्था में मिला है। अंशु के परिजन ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने कहा कि अंशु 9 मिनट बाद ही थाने से फरार हो गया था।