मुहर्रम पर BSE और NSE में है छुट्टी, आज शेयरों में नहीं होगी ट्रेडिंग
26 जून को मुहर्रम पर NSE और BSE पर कारोबार बंद रहेगा। आज इक्विटीज़, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग ऐंड बॉरोइंग स्कीम्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लैटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स में छुट्टी है। एनएसई और बीएसई पर कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट शाम के सेशन में खुले रहेंगे।