मुहर्रम महीने के 10वें दिन क्यों होता है आशूरा जिसमें मनाया जाता है मातम?
इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने 'मुहर्रम' के 10वें दिन आशूरा होता है। इस दिन हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम मनाया जाता है। इस दिन शिया समुदाय के लोग ताज़िया निकालते हैं और सुन्नी समुदाय के लोग रोज़ा रखते हैं। हज़रत इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नवासे थे और कर्बला की जंग में शहीद हुए थे।