मंकीपॉक्स का मामला दर्ज करने वाला पहला खाड़ी देश बना यूएई
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मंगलवार को मंकीपॉक्स का मामला दर्ज करने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है। यूएई सरकार के मुताबिक, पश्चिमी अफ्रीका से आई एक 29-वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है और उसका इलाज चल रहा है। यूएई सरकार ने कहा है कि वह किसी भी आउटब्रेक से निपटने के लिए 'पूरी तरह से तैयार' है।