मंकीपॉक्स के 6,000 से ज़्यादा मामले आने के बाद डब्ल्यूएचओ ने आपात बैठक बुलाई
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि अब तक 58 देशों से मंकीपॉक्स के 6,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि 18 जुलाई या उससे पहले के सप्ताह में आपातकालीन समिति की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें यह ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी है या नहीं ये सुनिश्चित किया जाएगा।